ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Sep, 2019 09:29 PM

paonta sahib road accident yuvak death

जामनीवाला-पांवटा साहिब सड़क पर टोकानगला के पास एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

पांवटा साहिब, (संजय): जामनीवाला-पांवटा साहिब सड़क पर टोकानगला के पास एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार (19) पुत्र केहर सिंह निवासी माजरा देर रात को बाइक पर गुलाबगढ़ से टोकानगला जा रहा था कि तभी पांवटा साहिब की तरफ  से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आया और बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया। परिजन उसे उत्तराखंड के मैक्स अस्पताल ले गए लेकिन युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। माजरा पुलिस थाना के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!