Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2026 06:53 PM

शहर के हरिपुर टोहाना में बुधवार सुबह एक निजी बस के चालक पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। अवनी कोच के मालिक अखिल शर्मा के अनुसार, बस जब हरिपुर टोहाना पहुंची तो चालक ने हॉर्न बजाया।
पांवटा साहिब (कपिल): शहर के हरिपुर टोहाना में बुधवार सुबह एक निजी बस के चालक पर कुछ लोगों द्वारा हमला किया गया। अवनी कोच के मालिक अखिल शर्मा के अनुसार, बस जब हरिपुर टोहाना पहुंची तो चालक ने हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर गुस्साए कुछ स्थानीय लोगों ने चालक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही पहाड़ी समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक के समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर करीब 2 घंटे तक चक्का जाम रखा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले में कार्रवाई की और आरोपियों को हिरासत में लिया।
इसके बाद डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद पहाड़ी समुदाय के लोग पांवटा साहिब पुलिस थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी आरोपियों से पहाड़ी समुदाय के समक्ष माफी मंगवाने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।