Kangra News: जहरीले सांप के डसने से गई 32 वर्षीय पंचायत चौकीदार की जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 18 Jun, 2026 06:41 PM

panchayat watchman dies from snake bite

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना ज्वाली के तहत एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां की पलौहड़ा पंचायत के 32 वर्षीय चौकीदार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई है। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार पर दुखों का...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): कांगड़ा जिले के पुलिस थाना ज्वाली के तहत एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां की पलौहड़ा पंचायत के 32 वर्षीय चौकीदार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई है। इस अचानक हुई घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजीव जरियाल के रूप में हुई है, जो पलौहड़ा पंचायत में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। वीरवार सुबह करीब 5 बजे संजीव रोजमर्रा की तरह अपने पालतू पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे। इसी दौरान वहां बैठे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने का पता चलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। घबराए परिजन आनन-फानन में संजीव को इलाज के लिए तुरंत ज्वाली सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद संजीव को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं संजीव के निधन से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस दुखद घटना पर पलौहड़ा पंचायत के प्रधान डॉ. रजिन्दर जरियाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को 'आपदा राहत कोष' से तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को एक सहारा मिल सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!