Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2026 07:17 PM

राजनीति और चुनावों में कब क्या देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में हुए पंचायत चुनावों में एक ऐसा ही बेहद दिलचस्प और रोचक वाकया सामने आया है।
नादौन (जैन): राजनीति और चुनावों में कब क्या देखने को मिल जाए, कहा नहीं जा सकता। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में हुए पंचायत चुनावों में एक ऐसा ही बेहद दिलचस्प और रोचक वाकया सामने आया है। यहां की टिल्लू पंचायत में प्रधान पद के लिए एक ही परिवार के दो सदस्य (पिता और पुत्र) चुनावी मैदान में एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोकते नजर आए। यह मुकाबला सिर्फ बाप-बेटे का नहीं था, बल्कि सीधे तौर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच की सियासी जंग बन गया था।
इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कांग्रेस समर्थित बेटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा समर्थित अपने ही पिता को करारी शिकस्त दी है। चुनाव परिणाम बेहद चौंकाने वाले रहे। पूरे गांव ने बेटे पर अपना भरोसा जताया, जिसके चलते बेटे ने 182 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, दूसरी तरफ पिता को पूरे चुनाव में मात्र 5 वोट ही नसीब हो सके।
पिता-पुत्र के बीच 182 बनाम 5 वोटों का यह भारी अंतर अब पूरे नादौन क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। हर चौक-चौराहे पर इसी चुनाव के चर्चे हैं। इस अप्रत्याशित नतीजे को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव में युवाओं ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव वालों ने पुरानी राजनीति को दरकिनार करते हुए'विकास और बदलाव के मुद्दे पर युवा चेहरे के पक्ष में एकतरफा वोटिंग की।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें