जम्मू-कश्मीर निवासी व्यक्ति से बरामद की 1 किलो 774 ग्राम चरस

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jan, 2022 11:06 PM

palampur person charas recovered

थाना पालमपुर के अंतर्गत पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस ने राकेश कुमार निवासी गांव सदरुन जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर जो वर्तमान में गांव वदाह जिला कुल्लू में रह रहा है, से 1 किलो 774 ग्राम चरस बरामद की है।

पालमपुर (भृगु): थाना पालमपुर के अंतर्गत पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस ने राकेश कुमार निवासी गांव सदरुन जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर जो वर्तमान में गांव वदाह जिला कुल्लू में रह रहा है, से 1 किलो 774 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी कालू दी हट्टी बाईपास रोड पालमपुर के पास बने शनि देव मंदिर के पास खड़ा था। इस दौरान पुलिस को देख हड़बड़ाया जिस पर तलाशी लेने पर उससे चरस बरामद की गई। एस.पी. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!