ग्रीष्मकालीन छुट्टियां खत्म: ऊना में 1 जुलाई से स्कूलों का सामान्य समय बहाल, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 30 Jun, 2026 05:25 PM

normal school timings resume in una from july 1

Una News : ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जुलाई से सामान्य समय के अनुसार पढ़ाई होगी। जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जतिन लाल ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी के...

Una News : ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जुलाई से सामान्य समय के अनुसार पढ़ाई होगी। जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जतिन लाल ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी के मद्देनजर पांच मई को स्कूलों के समय में किए गए बदलाव संबंधी आदेश भी वापस ले लिए गए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार जिले के सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्कूल अब सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था एक जुलाई से प्रभावी होगी। जिला दंडाधिकारी ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी निर्देश दिए हैं कि स्कूलों के संशोधित समय के अनुरूप बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!