लाइनमैन मौत प्रकरण : कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज, जांच कमेटी गठित

Edited By Kuldeep, Updated: 11 May, 2026 10:41 PM

palampur lineman death

बिंद्रावन फीडर के अंतर्गत विद्युत लाइनों के मुरम्मत के दौरान एकाएक आपूर्ति लाइनों में करंट आने से लाइनमैन की मौत प्रकरण में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

पालमपुर (भृगु): बिंद्रावन फीडर के अंतर्गत विद्युत लाइनों के मुरम्मत के दौरान एकाएक आपूर्ति लाइनों में करंट आने से लाइनमैन की मौत प्रकरण में पुलिस ने कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर यह मामला दर्ज किया है। उधर एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी। एसडीएम पालमपुर स्वयं इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे जबकि कमेटी में नगर निगम पालमपुर के संयुक्त आयुक्त, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता तथा स्वास्थ्य विभाग के एक स्वास्थ्य अधिकारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

इस प्रकरण के पश्चात घटनास्थल पर कई घंटे तक गहमागहमी बनी रही तथा तनाव की स्थिति भी उभर कर सामने आई। लोग तथा कर्मचारी इस बात को लेकर आक्रोशित थे कि इतनी बड़ी दुर्घटना हो जाने पर किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है। ऐसे में यह लोग शव को तब तक घटनास्थल पर पोल से न उतारने देने को लेकर अडिग थे परंतु कई घंटे की बातचीत के पश्चात अंततः शव को पोल से उतारकर नागरिक चिकित्सालय भेजा गया है। एसडीएम पालमपुर डॉक्टर ओपी यादव ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि इस प्रकरण में कनिष्ठ अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!