नड्डा का हिमाचल भाजपा को दिया संदेश प्रासंगिक : शांता कुमार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Dec, 2021 10:43 PM

palampur himachal nadda sandesh

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल भाजपा को दिए गए संदेश को दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार ने प्रासंगिक बताया है। उपचुनाव में मिली हार के पश्चात जगत प्रकाश नड्डा के इस संदेश को यदि कोई नेता अब भी नहीं समझेगा तो भगवान ही उसकी रक्षा...

पालमपुर (भृगु): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल भाजपा को दिए गए संदेश को दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार ने प्रासंगिक बताया है। उपचुनाव में मिली हार के पश्चात जगत प्रकाश नड्डा के इस संदेश को यदि कोई नेता अब भी नहीं समझेगा तो भगवान ही उसकी रक्षा कर सकता है। बकौल पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के अनुसार मुझे बहुत प्रसन्नता है कि मेरे मित्र और छोटे भाई की तरह जगत प्रकाश नड्डा अब बहुत अधिक अनुभवी और परिपक्व हो गए हैं। करारी हार से आहत हिमाचल भाजपा को बिल्कुल ठीक संदेश दिया। इशारा किया और यह भी कहा कि इशारा समझो। अब भी यदि कोई नेता नहीं समझेगा तो भगवान ही उसकी रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रतीक्षा कर रहा था कि करारी हार के बाद पहली बार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में क्या कहेंगे। उन्हें प्रसन्नता है कि उन्होंने बहुत बढिय़ा कहा है। शांता कुमार ने कहा कि नए भारत के निर्माण में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ हमारे जगत प्रकाश नड्डा का भी ऐतिहासिक योगदान होगा। यह सोचकर गौरवान्वित हो रहा हूं। उन्होंने नड्डा को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और खूब प्यार-स्नेह दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!