Kangra: पालमपुर में विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोप, सैलून कर्मी पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jun, 2026 10:35 PM

palampur foreign woman molestation

पालमपुर में एक विदेशी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित सैलून कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर में एक विदेशी महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित सैलून कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विदेशी महिला कुछ समय के लिए पालमपुर आई हुई थी और स्थानीय होटल में ठहरी हुई थी। वह हैड मसाज करवाने के लिए एक सैलून में गई थी। इसी दौरान आरोप है कि मसाज के समय सैलून के एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ की।

महिला ने तत्काल इसका विरोध किया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी पालमपुर सुनील राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना कुछ दिन पुरानी है। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया था और जांच प्रक्रिया जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!