Kangra: राष्ट्रीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट मुस्कान ने बढ़ाया महाविद्यालय का मान

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 12:09 PM

palampur drone muskan training

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की एनसीसी कैडेट मुस्कान ने 2 हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी मंडी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

पालमपुर (भृगु): शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की एनसीसी कैडेट मुस्कान ने 2 हिमाचल प्रदेश बटालियन एनसीसी मंडी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय ड्रोन प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न एनसीसी इकाइयों से चयनित 58 कैडेट्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ड्रोन संचालन, आधुनिक ड्रोन तकनीक, सुरक्षा मानकों तथा कृषि, आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, पर्यावरण संरक्षण और निगरानी जैसे क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद ने कैडेट मुस्कान को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवा भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर ढंग से तैयार होते हैं। महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनैंट रेनू डोगरा ने बताया कि वर्तमान तकनीकी युग में ड्रोन तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर एनसीसी कैडेट्स को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि कैडेट मुस्कान की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और इससे अधिक से अधिक कैडेट्स आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!