Kangra: कृषि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए राज्यांश जारी करे सरकार : शांता

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Aug, 2026 04:55 PM

palampur agricultural university

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार से चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में शीघ्र स्थायी कुलपति की नियुक्ति तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण के लिए राज्यांश जारी करने की...

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने प्रदेश सरकार से चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में शीघ्र स्थायी कुलपति की नियुक्ति तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण के लिए राज्यांश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से स्थायी कुलपति के बिना संचालित हो रहा है, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय ने पिछले 38 वर्षों में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

शांता कुमार ने सवाल उठाया कि सरकार अब तक नियमित कुलपति की नियुक्ति क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने परिसर निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, लेकिन राज्य सरकार का लगभग 30 करोड़ रुपए का अंशदान जारी न होने से निर्माण कार्य अटका हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कांगड़ा जिले के साथ हो रहे कथित अन्याय को समाप्त करने की अपील करते हुए दोनों मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!