Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2022 09:10 PM

हिमाचल में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे दिन में तो सर्दी का अधिक एहसास नहीं हो रहा है लेकिन रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही...
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे दिन में तो सर्दी का अधिक एहसास नहीं हो रहा है लेकिन रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 28 नवम्बर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
केलांग और कुकुमसेरी का पारा माइनस में चल रहा है। बुधवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.8, कल्पा 1.6, धर्मशाला 9.2, ऊना 5.8, नाहन 11.5, केलांग -4.2, पालमपुर 6.0, सोलन 5.6, मनाली 3.4, कांगड़ा 7.6, मंडी 5.6, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 6.0, चम्बा 7.0, डल्हौजी 6.2, कुफ री 7.7 व कुकुमसेरी-4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here