Kullu: हिमालय के संरक्षण का संदेश देश वासियों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य : सोनम वांगचुक

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2024 10:02 PM

our aim is to conservation of himalayas

पर्यावरणविद् सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि हमारा उद्देश्य हिमालय के संरक्षण का संदेश देश वासियों तक पहुंचाना है।

मनाली (सोनू): पर्यावरणविद् सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनम वांगचुक ने कहा कि हमारा उद्देश्य हिमालय के संरक्षण का संदेश देश वासियों तक पहुंचाना है। हिमाचल के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं और हिमाचल सरकार से भी भरपूर समर्थन मिला है। दिल्ली चलो पदयात्रा के तहत शनिवार को केलांग पहुंचे सोनम वांगचुक का लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने स्वागत किया और पदयात्रा में भाग लिया। आज पदयात्रा तुपचिलिंग गोंपा पहुंची।

वांगचुक ने बताया कि जैसे ही हिमाचल प्रदेश में दाखिल हुए वैसे ही सभी गांवों के लोगों का अपार समर्थन मिला, जिससे हौसला दोगुना हो गया। उन्होंने बताया कि हम लद्दाख से निकले थे, तब 100 लोग थे। लेकिन बुजुर्गों को ऊंचे दर्रों पर कुछ परेशानी हुई, इसलिए वे यहीं रुक गए और हम 75 लोग यहां पहुंचे। लोगों के साथ आने से हमारा समूह 150-200 का हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार को 5 साल पहले किए गए वायदे को पूरा करने की याद दिलाने के मिशन पर हैं।

खासकर ऊपरी हिमालय में ग्लेशियर हैं जो पूरे उत्तर भारत को पानी देते हैं और अगर ये ग्लेशियर खत्म हो गए तो सभी को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। हमारा उद्देश्य लोगों को इसके बारे में जागरूक करना है। गौर रहे कि सेव लाहौल-स्पीति संस्था के प्रेम कटोच ने दारचा में सोनम वांगचुक का स्वागत किया था। 15 को पदयात्रा सिस्सू और 16 को मनाली पहुंचेगी। वांगचुक लद्दाख को राज्य बनाने, संविधान की छठी अनुसूची को लागू करने व लोकसभा की 2 सीटें बनाने आदि मुद्दों को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!