Edited By Vijay, Updated: 30 Jun, 2026 06:49 PM

मानसून की दस्तक के साथ ही विद्युत बोर्ड ने लाइनों के रखरखाव का कार्य तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भुंतर उपमंडल के तहत आने वाले कई इलाकों में 2 जुलाई को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
भुंतर: मानसून की दस्तक के साथ ही विद्युत बोर्ड ने लाइनों के रखरखाव का कार्य तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भुंतर उपमंडल के तहत आने वाले कई इलाकों में 2 जुलाई को बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। लोगों को असुविधा से बचने के लिए पहले ही पानी व अन्य जरूरी काम निपटाने की सलाह दी गई है।
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी शाट फीडर पर प्री-मानसून के तहत जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाना है। इस दौरान बिजली की तारों के आसपास पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छंटाई, लाइन लूपिंग, जीओ स्विच की मुरम्मत और अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को बिजली की अघोषित कटौती या ब्रेकडाऊन का सामना न करना पड़े।
इस मुरम्मत कार्य के चलते 2 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस 8 घंटे के लंबे कट के कारण शाट, सरसाड़ी, दानोगी, छरोड़नाला, धारा, चौंग, जलुग्रां तथा इनके आसपास के क्षेत्रों की बिजली पूरी तरह गुल रहेगी। सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन पूरी तरह से मौसम पर निर्भर करेगा। यदि 2 जुलाई को मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो यह कार्य रद्द कर दिया जाएगा और अगले उपयुक्त कार्य दिवस पर इसे पूरा किया जाएगा। विद्युत विभाग ने इस दौरान स्थानीय जनता और उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें