BJP ने 2 वर्ष में 6000 करोड़ और कांग्रेस ने 11 माह में लिया 12000 करोड़ कर्ज : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2023 07:43 PM

opposition leader jairam thakur target on congress

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने 2 वर्ष में जहां 6000 करोड़ रुपए कर्ज लिया, वहीं वर्तमान कांग्रेस सरकार 11 माह में 12000 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कहा कि धरातल पर सभी कार्य रुके पड़े हैं।

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने 2 वर्ष में जहां 6000 करोड़ रुपए कर्ज लिया, वहीं वर्तमान कांग्रेस सरकार 11 माह में 12000 करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कहा कि धरातल पर सभी कार्य रुके पड़े हैं, ऐसे में सरकार किस कार्य के लिए कर्ज ले रही है। जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चौक और चौराहे पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों को दोहराएगी। 
PunjabKesari

कांग्रेस ने महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव में ठगा
जयराम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं को भी विधानसभा चुनाव में ठगा। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लोकसभा में हर बूथ स्तर तक सरकार की नाकामियों को लेकर जाएगा। कांग्रेस सरकार के दौरान महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार के पास कोई भी उपलब्धि गिनवाने को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भाषणों में झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल के झूठ की पोल को खोला है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी थे, जिन्होंने 10 गारंटियां दी थीं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगा। 

दोपहर को लिए फैसले शाम को बदल देती है सरकार
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि दोपहर को लिए गए फैसले शाम तक सरकार बदल देती है। उन्होंने राज्य सरकार के फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई लगेज पॉलिसी में बुजुर्गों की दवाई से लेकर बच्चों के सामान पर किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत शनिवार सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी कि पटवारी और कानूनगो का स्टेट कैडर होगा। इसके बाद दूसरी अधिसूचना में इस निर्णय को बदल दिया गया। यह बात समझ से परे है कि सरकार के फैसले कौन ले रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पहले सरकार एचआरटीसी में नई लगेज पॉलिसी लाई और बुजुर्गों की दवाई से लेकर बच्चों के खेलने के सामान पर भी किराया वसूला। इसके अलावा विशेष पथकर लगाकर प्रदेश के पर्यटन को प्रभावित करने की कोशिश की गई। बाद में लोगों के विरोध के बाद सरकार को इन दोनों फैसलों को बदलना पड़ा। 

वर्ष 2014 के बाद देश का मान बढ़ा : बिंदल
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश में वर्ष 2004 से 2014 तक जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय तक घोटालों का दौर जारी था। इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली तो वर्ष 2014 के बाद देश का मान बढ़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर समस्या का समाधान करने के अलावा श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि आज विश्व के बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुसरण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि देने के अलावा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया और देश में फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देकर आधी आबादी को सम्मान दिया है। 

बूथ पर 5 महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी भाजपा : योगी
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने कहा कि मोर्चा बूथ स्तर पर 5 महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!