आनी के निरमंड में मिली अफीम की खेती, पुलिस ने 4000 पौधे नष्ट कर दर्ज किए मामले

Edited By Vijay, Updated: 09 May, 2021 07:47 PM

opium farming in nirmand of aani

आनी उपमंडल के निरमंड में पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने अफीम के पौधों को भी नष्ट कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नूप राम गांव तिंदर डाकघर जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने...

आनी (ब्यूरो): आनी उपमंडल के निरमंड में पुलिस ने अफीम की खेती करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने अफीम के पौधों को भी नष्ट कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नूप राम गांव तिंदर डाकघर जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की खेती की थी। पुलिस ने जब खेत का निरीक्षण किया तो खेत में अफीम के कुल 3500 पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने नष्ट कर दिया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस टीम ने तेज राम गांव तिंदर डाकघर जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू के खेतों का निरीक्षण किया तो देखा कि आलू व लहसुन की खेती के बीच में अफीम की खेती की गई है। पुलिस टीम ने खेत में कुल 500 पौधों को नष्ट किया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!