पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, एसआईटी ने लखनऊ से दबोचा आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2022 11:02 PM

one more arrest in police recruitment paper leak case

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस व एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार एसआईटी ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र जितेंद्र निवासी लखनऊ के रूप में...

धर्मशाला (सचिन): हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस व एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  जानकारी के अनुसार एसआईटी ने आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र जितेंद्र निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस व एसआईटी ने यह गिरफ्तारी शनिवार देर रात की है। बता दें कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभी तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले में लखनऊ से पकड़ा गया आरोपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के 3 अभ्यर्थियों के संपर्क में था तथा उसने इन तीनों को पेपर मुहैया करवाया था। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!