राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 27 Nov, 2020 11:39 PM

one arrested in fraud case

राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर ठगी मामले में धर्मशाला पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के उपरांत आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को शनिवार को फिर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उक्त आरोपी...

धर्मशाला (ब्यूरो): राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर ठगी मामले में धर्मशाला पुलिस ने एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के उपरांत आरोपी को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी को शनिवार को फिर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। उक्त आरोपी से एक गाड़ी भी पकड़ी गई है।

जानकारी के मुताबिक जुलाई माह में एक व्यक्ति ने धर्मशाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उससे राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर लगभग 14 लाख रुपए की ठगी की गई है, जिस पर मामला दर्ज कर धर्मशाला पुलिस जांच में जुटी थी। इसी कड़ी में धर्मशाला पुलिस ने ओडिशा के रहने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी पहले हिमाचल भी आ चुका है।

एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि राज्यसभा सीट दिलाने के नाम पर ठगी मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी से पैसे की रिकवरी भी की जाएगी। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है तथा पुलिस शीघ्र उसे भी गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी का फि र से रिमांड लिया जाएगा, जिससे कि पता लगाया जा सके कि आरोपी ने और कहां-कहां ठगी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!