कांगड़ा के बाद अब बिलासपुर में कोरोना के 2 नए मामले, हिमाचल में 179 एक्टिव केस

Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2020 05:19 PM

now 2 new corona cases in bilaspur after kangra

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी है। कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 मामले सामने आने के बाद अब बिलासपुर जिला में भी 2 और पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में जो 2 मामले सामने आए हैं वे दोनों युवा है, जिनकी उम्र 32 से 40 वर्ष के बीच...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी कोरोना का कहर जारी है। कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 मामले सामने आने के बाद अब बिलासपुर जिला में भी 2 और पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में जो 2 मामले सामने आए हैं वे दोनों युवा है, जिनकी उम्र 32 से 40 वर्ष के बीच है। उक्त दोनों के सैंपल आईजीएमसी में जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो 2 युवक पॉजीटिव पाए गए हैं वे दोनों दिल्ली के चालक हैं जो सवारियां लेकर हिमाचल आ रहे थे। इन्हें स्वारघाट में क्वारंटाइन सैंटर में रखा गया था। जिन सवारियों को लेकर ये आए थे अब उनका भी टैस्ट करवाया जा रहा है।

होम क्वारंटाइन में रह रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल भेजा

वहीं स्वारघाट के कुटहैला गांव का एक व्यक्ति जो होम क्वारंटाइन में रह रहा था, उसकी तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल लाया गया है जहां उसका कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। यह व्यक्ति पश्चिम बंगाल से आया था। 10 दिन बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने स्वयं प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद प्रशासन ने उसे एम्बुलैंस में अस्पताल पहुंचाया।

प्रदेश में कोरोना के 251 मामले

वहीं 2 पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद बिलासपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 9 हो गए हैं। कांगड़ा और बिलासपुर जिला में 4 केस आने के बाद प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 251 और एक्टिव केस 179 हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!