नशे के खिलाफ ऊना से छिड़ी नई मुहिम, DC ने दिखाई 'नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान' को हरी झंडी

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Jun, 2026 03:51 PM

new campaign against drug abuse launched from una

Una News : नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच युवाओं को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय ऊना से 'नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान' का शुभारंभ हुआ। हेल्थ केयर फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर...

Una News : नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच युवाओं को जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला मुख्यालय ऊना से 'नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा अभियान' का शुभारंभ हुआ। हेल्थ केयर फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर ह्यूमन अवेयरनेस, मोटिवेशन एंड एक्शन (एसएचएएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान को उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपायुक्त परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में 'नशा मुक्त एवं स्वास्थ्य युक्त युवा' विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि नशा  व्यक्ति के शरीर ही नहीं,  उसके सपनों, परिवार की उम्मीदों और समाज की ऊर्जा को भी खोखला कर देता है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ते हैं तो एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।

उपायुक्त ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों व आसपास के लोगों को भी इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई  प्रशासन के साथ साथ पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में हेल्थ केयर फाउंडेशन ने भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को जागरूक, स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प दोहराया।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!