चाचा की हत्या के बाद फरार आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 02 Jan, 2021 01:47 PM

nephew absconding accused arrested after uncle s murder

पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत धारणा गांव में चाचा की हत्या करने के बाद फरार आरोपी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्या के आरोपी करीब 35 वर्षीय सुरजीत को सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार था तथा क्षेत्र में ही छुपा...

चुवाड़ी(पुनीत शर्मा)पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत धारणा गांव में चाचा की हत्या करने के बाद फरार आरोपी आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हत्या के आरोपी करीब 35 वर्षीय सुरजीत को सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार था तथा क्षेत्र में ही छुपा हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इससे पहले हत्या के बाद इस आरोपी के चम्बा जाने वाली बस में जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे शनिवार सिहुंता क्षेत्र में ही गिरफ्तार कर लिया। 31 दिसम्बर को मृतक चाचा तथा आरोपी भतीजे ने रात को साथ में ही बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान हुए किसी विवाद के चलते भतीजे ने चाचा की हत्या कर डाली। सुबह जब लोगों ने शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर, आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब रहा। लोगों को शव मिलने के बाद ही हत्या की भनक मिली। लिहाजा पुलिस को फरार चल रहे हत्या के आरोपी को पकडऩे में सफलता मिली है। डी.एस.पी. डल्हौजी विशाल वर्मा ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी से छानबीन कर रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!