Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 05:37 PM

राष्ट्रीय परीक्षण एजैंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
हमीरपुर (राजीव चौहान): राष्ट्रीय परीक्षण एजैंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र कुल 2773 उम्मीदवारों को आबंटित किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी में 408 उम्मीदवार, एनआईटी में 720, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु में 960, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 181 और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हमीरपुर में 504 उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र होगा।इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए एनटीए के अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर से दूर के परीक्षा केंद्रों जैसे एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय के लिए बस स्टैंड पर सुबह 9 बजे से एचआरटीसी की बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा की समाप्ति पर शाम 5 बजे इन केंद्रों पर भी एचआरटीसी की बसें उपलब्ध रहेंगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें