नेपाली मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ की टहनी से लटका मिला शव

Edited By Vijay, Updated: 08 Aug, 2019 11:18 PM

napali worker committed suicide

उपनगर ढली में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेपाली मूल का यह गोविंद नामक व्यक्ति शिमला में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। घटना का पता वीरवार को सुबह के समय तब चला जब आसपास के लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से लटकते हुए...

शिमला: उपनगर ढली में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नेपाली मूल का यह गोविंद नामक व्यक्ति शिमला में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। घटना का पता वीरवार को सुबह के समय तब चला जब आसपास के लोगों ने व्यक्ति को पेड़ से लटकते हुए देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि जब मौके पर छानबीन की गई तो व्यक्ति ने नायलोन की रस्सी से पेड़ की टहनी पर फंदा लगाया था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. पहुंचाया। पुलिस को मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, वहीं व्यक्ति के शरीर में कोई भी दाग नहीं था, ऐसे में पुलिस की जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करना ही सामने आ रहा है।

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

व्यक्ति ने फंदा लगाने का कदम क्यों उठाया, इसका पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्येक पहलू को खंगाल रही है। यह व्यक्ति शिमला में अकेला ही रहता था और मजदूरी करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पुलिस की मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। डी.एस.पी. शिमला प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!