नयना देवी में Mock Drill, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

Edited By Ekta, Updated: 11 Jul, 2019 11:55 AM

naina devi in mock drill

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मॉक ड्रिल से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। मंदिर में भूकंप से लंगर भवन की इमारत गिर गई और जो श्रद्धालु बाहर खड़े थे वह काफी घायल गए हैं। लोगों का रेस्क्यू पुलिस और होमगार्ड के जवानों द्वारा किया गया।...

बिलासपुर (मुकेश): विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में मॉक ड्रिल से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। मंदिर में भूकंप से लंगर भवन की इमारत गिर गई और जो श्रद्धालु बाहर खड़े थे वह काफी घायल गए हैं। लोगों का रेस्क्यू पुलिस और होमगार्ड के जवानों द्वारा किया गया। श्रद्धालुओं को स्टेचर में डालकर मंदिर न्यास के स्टेडियम में पहुंचाया गया। साथ ही घायलों के प्राथमिक उपचार के लिए केंद्र नियुक्त किया गया, जहां पर सभी घायलों को तुरंत पहुंचाया गया।जो गंभीर रूप से घायल थे उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से आनंदपुर साहब अस्पताल और बिलासपुर भेजा गया।
PunjabKesari

बता दें कि यह मॉक ड्रिल सुबह 6:00 बजे आयोजित की गई जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम होमगार्ड की टीम और पुलिस विभाग की टीम लोक निर्माण विभाग पेयजल आपूर्ति विभाग विद्युत विभाग और वन विभाग की टीमों ने भाग लिया । इस मॉक ड्रिल की अध्यक्षता मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने की जिसमें डीएसपी संजय शर्मा मंदिर न्यास अधीक्षक रामकिशन शर्मा ,लंगर इंचार्ज अनिल शर्मा ,डॉ Y R रवि और कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र कुमार ठाकुर कनिष्ठ अभियंता पेयजल आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!