सस्ते राशन के डिपुओं में मूंग दाल महंगी, उड़द व दाल चना हुए सस्ते

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2023 12:04 AM

moong dal costlier in cheap ration depots

सस्ते राशन के डिपुओं मेंं जून माह में मूंग दाल महंगी और उड़द व दाल चना सस्ता मिलेगी। जून माह में एक दाल के दाम में बढ़ौतरी व दो दालों के दामों में कटौती हुई है। डिपुओं में मूंग दाल नई सप्लाई के तहत 8 से 10 रुपए महंगी मिलेगी।

शिमला (राजेश): सस्ते राशन के डिपुओं मेंं जून माह में मूंग दाल महंगी और उड़द व दाल चना सस्ता मिलेगी। जून माह में एक दाल के दाम में बढ़ौतरी व दो दालों के दामों में कटौती हुई है। डिपुओं में मूंग दाल नई सप्लाई के तहत 8 से 10 रुपए महंगी मिलेगी। एपीएल उपभोक्ताओं को मूंग दाल 82 रुपए, एनएफएसए को 72 रुपए और एपीएलटी को 108 रुपए मिलेगी। जून माह में उड़द व दाल चना सस्ती मिलेगी। उड़द व दाल चना के  दामों में 5 से 4 रुपए की गिरवाट आई है। जून माह में एपीएल उपभोक्ताओं को 68 रुपए, एनएफएसए को 58 रुपए और एपीएलटी को 93 रुपए मिलेगी जबकि मई माह में एपीएल, एनएफएसए और एपीएलटी उपभोक्ताओं को उड़द की दाल 73, 61 और 108 रुपए मिली थी। इसी तरह उपभोक्ताओं को दाल चना सस्ते दामों पर उपलब्ध होगी। एपीएल और एनएफएसए उपभाक्ताओं चना दाल 4 और एपीएलटी को 2 रुपए सस्ती मिलेगी। 

एपीएल उपभोक्ताओं को चना दाल 32 रुपए में
एपीएल उपभोक्ताओं को चना दाल 32 रुपए, एनएफएसए को 22 रुपए और एपीएलटी को 56 रुपए की मिलेगी। इसके अतिरिक्त मलका दाल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एपीएल उपभोक्ताओं को पिछले माह की तरह इस माह भी मलका दाल 63, एनएफएसए को 53 और एपीएलटी को 87 रुपए मिलेगी। डिपो संचालकों के अनुसार प्रदेश के कुछ डिपुओं में दालों की सप्लाई पहुंच गई है और कुछ डिपो में सप्लाई पहुंच रही है। सरकार के निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को समय पर राशन देने का प्रयास किया जा रहा है। 

आटा व चावल के कोटे में नहीं कोई बदलाव 
डिपो के सस्ते राशन में इस माह भी उपभोक्ताओं को बीते माह की तरह  11 किलो आटा और 5 किलो चावल मिलेंगे। डिपुओं में चावल व आटे के कोटे में बदलाव नहीं आया है।  

सरसों का तेल मिलेगा 110 रुपए में  
डिपुओं में सरसों का तेल भी पहले की तुलना सस्ते दामों में पर उपलब्ध होगा। डिपुओं में अब सरसों का तेल 110 रुपए मिलेगा। टैंडर प्रकिया पूरी होकर डिपुओं में जल्द ही तेल की सप्लाई पहुंचेगी। आगामी 5 से 6 दिनों में यह सप्लाई पहुंचने की उम्मीद है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!