Weather Report : हिमाचल में इस तारीख से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Edited By Vijay, Updated: 14 Sep, 2021 09:52 PM

monsoon will gain momentum again in himachal from this date

हिमाचल में मानसून सितम्बर के आखिरी सप्ताह में विदा होगा। अगले 3 दिन राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी होगी, लेकिन 18 सितम्बर से मानसून फिर से सक्रिय होगा और व्यापक बारिश का दौर शुरू होगा। 20 सितम्बर तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने के आसार हैं।

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून सितम्बर के आखिरी सप्ताह में विदा होगा। अगले 3 दिन राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी होगी, लेकिन 18 सितम्बर से मानसून फिर से सक्रिय होगा और व्यापक बारिश का दौर शुरू होगा। 20 सितम्बर तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि 15 से 18 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश में कमी आएगी जबकि 19 व 20 सितम्बर को प्रदेश के मैदानी व मध्यवर्ती क्षेत्रों में तेज बारिश और उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून की अच्छी बारिश हुई है। राज्य में अब तक 600 मिलीमीटर के करीब बारिश दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति और चम्बा जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में मानसून सामान्य रहा है। मंडी, हमीरपुर, शिमला और ऊना जिलों में अच्छी बारिश रही।

इस बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को राहत मिली। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ  बना रहा। हालांकि बीते 24 घंटों के दौरान पच्छाद में सर्वाधिक 71 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, वहीं सोलन में 44, पांवटा साहिब 38, संगड़ाह 30, राजगढ़ 29, कसौली 25, कल्पा 23, रोहड़ू 22, शिलारू व खदराला 21-21, नाहन 20, रिकांगपिओ व रेणुका 18-18, शिमला 16, धर्मपुर 12, मशोबरा व अर्की में 11.11 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!