क्षेत्र के विकास को विधायक राजेंद्र राणा ने जारी किए साढ़े 17 लाख रूपए

Edited By prashant sharma, Updated: 24 Jun, 2021 04:05 PM

mla rana released 17 and a half lakh rupees for development of area

विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 17 लाख 50 हजार रूपए जारी किए हैं, जिसमें ग्राम पंचायत लग काढियार में लडियार गांव में संपर्क सड़क के लिए 2 लाख रूपए, कक्कड़ पंचायत में ज्याना गांव में पक्के रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 40 हजार

सुजानपुर : विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 17 लाख 50 हजार रूपए जारी किए हैं, जिसमें ग्राम पंचायत लग काढियार में लडियार गांव में संपर्क सड़क के लिए 2 लाख रूपए, कक्कड़ पंचायत में ज्याना गांव में पक्के रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 40 हजार, लंबरी पंचायत के जियाना गांव में संपर्क सड़क के  लिए 1 लाख 25  हजार, बस्सी झनियारा पंचायत में रक्डयाल गांव में सड़क के लिए डेढ़ लाख, मझोग सुल्तानी पंचायत में सलासी पुल से गूहल रोपा संपर्क सड़क के लिए 1 लाख 75 हजार, ग्राम  पंचायत करोट में सी पनेह संपर्क सड़क के लिए 5 लाख, मनिहाल पंचायत में बन धार गांव में संपर्क सड़क के लिए डेढ़ लाख, दरोगन पति कोट पंचायत के ठाना गांव में 2 पुलियों के निर्माण के लिए 2 लाख 20 हजार और ग्राम पंचायत स्पाहल के मंझोट गांव की संपर्क सड़क के लिए 1 लाख 90 हजार रूपए जारी किए हैं। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि विकास करवाना ही हमारी प्राथमिकता है और हमेशा इसी उद्देश्य को लेकर चलेंगे। जनता का साथ व विश्वास ही उनके लिए सर्वोपरि है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!