पूरे प्रदेश में बज रहा सुजानपुर के महिला मंडलों की कार्यशैली का डंका : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 14 May, 2022 05:38 PM

mla rajender rana in sujanpur

नारी को प्रकृति ने सहज प्रबंधन में लगातार सुधार की अद्भुत क्षमता प्रदान की है। यह बात सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के दाड़ला में कही। वह सुजानपुर के साथ लगती पंचायत दाड़ला में सर्वकल्याकारी संस्था द्वारा...

सुजानपुर (ब्यूरो): नारी को प्रकृति ने सहज प्रबंधन में लगातार सुधार की अद्भुत क्षमता प्रदान की है। यह बात सर्वकल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने सुजानपुर के दाड़ला में कही। वह सुजानपुर के साथ लगती पंचायत दाड़ला में सर्वकल्याकारी संस्था द्वारा आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजसेवा में लगे महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों को निरंतर सम्मानित व प्रोत्साहित करना समाज के हर वर्ग का फर्ज है। उन्होंने आह्वान किया कि साधन संपन्न लोग व इस क्षेत्र में सहायता करने वाली संस्थाएं महिला मंडलों को सबल व सक्षम बनाएं ताकि समाज में आ रही कुरीतियों का खात्मा हो सके। 
PunjabKesari, MLA Rajender Rana and Mahil Mandal Image

राणा ने कहा कि नारी शक्ति समाज सुधार में बहुत बड़ा योगदान दे सकती है इसलिए महिलाओं को आगे आना जरूरी है क्योंकि जो अपने परिवार को सुधारने की क्षमता रखती हैं वे समाज को भी सुधार लेंगी, ऐसा उनका यकीन है। राणा ने कहा कि समाजसेवा में बेहतरीन मिसाल देकर खुद को साबित करने वाले सुजानपुर के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, यूथ क्लबों की शानदार कार्यशैली का अनुसरण प्रदेश भर में किया जा रहा है। इसके लिए सुजानपुर के तमाम महिला मंडल बधाई के पात्र हैं। समाज को नई दिशा देने व आगे बढ़ाने के लिए सुजानपुर के महिला मंडल शानदार काम कर रहे हैं, जिसके कारण सुजानपुर के महिला मंडलों की कार्यशैली का डंका पूरे प्रदेश में बज रहा है। 

राणा ने इस अवसर पर क्षेत्र के 15 महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टैंट देकर सम्मानित किया जबकि 3 स्वयं सहायता समूहों को एक-एक टैंट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुमन देवी, नगर परिषद अध्यक्ष वीना धीमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन अटवाल, सर्वकल्याकारी संस्था के जिला अध्यक्ष लेख राज ठाकुर, महासचिव डॉ अशोक राणा, जोगिंदर ठाकुर वेद डोगरा व कर्नल कुलदीप डोगरा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!