पार्टी नेतृत्व ने सौंपा चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण दायित्व, पूरी क्षमता से निभाऊंगा : राजेंद्र राणा

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2022 05:03 PM

mla rajender rana in hamirpur

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने उन्हें यह चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि पार्टी...

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने उन्हें यह चुनौतीपूर्ण व महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस कसौटी पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और इस चुनौतीपूर्ण दायित्व का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र राणा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने के साथ-साथ जो नई टीम गठित की है, उसमें जुझारू, कर्मठ, उत्साही, अनुभवी और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को समर्पित हर वर्ग के नेताओं को स्थान दिया गया है, जिससे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता नई ऊर्जा से सराबोर हो गए हैं। 

पूरे किए जाएंगे स्व. वीरभद्र सिंह के अधूरे सपने 

राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जनहितैषी व विकासोनमुखी सोच को आगे बढ़ाया जाएगा और उनके अधूरे सपने पूरे किए जाएंगे। राजेंद्र राणा ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह अभी भी हिमाचल वासियों के दिलों की धड़कनों में रचे-बसे हैं और कांग्रेस पार्टी उनकी सोच पर पहरा देते हुए प्रदेश में विकास का परचम भी लहराएगी और भाजपा को सत्ता से बाहर कर के दम लेगी। हिमाचल प्रदेश को खोया गौरव दिलाना और फिर से शिखर पर पहुंचाना ही राजा वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा का बोरिया-बिस्तर गोल होना तय

राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा की छल-कपट की राजनीति का अध्याय अब समाप्त होने वाला है और लोग भाजपा के कुशासन व महंगाई से छुटकारा पाने को बेचैन हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में 4 सीटों के उपचुनाव में औंधे मुंह गिर चुकी भाजपा अभी तक हार से उबर नहीं पाई है और इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का बोरिया-बिस्तर गोल होना तय हो चुका है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता नई ऊर्जा और उत्साह से लबरेज है। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रदेश का आम जनमानस भी पूरा मन बना चुका है। भाजपा के कुशासन में हुए जनविरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस बिगुल फूंकेगी और चुनावी रणभेरी बजने तक भाजपा के हौसले बिल्कुल पस्त हो चुके होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!