नाबालिग पड़ोसी की घिनौनी करतूत, 6 साल की मासूम से कर डाली ये दरिंदगी

Edited By Vijay, Updated: 14 Jan, 2020 08:02 PM

minor neighbor rape with baby girl

राजधानी शिमला में एक 6 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बालूगंज क्षेत्र से आया है। पीड़िता 6 साल की है और पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने इस वारदात को अजांम दिया है। पी

शिमला (ब्यूरो): राजधानी शिमला में एक 6 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला बालूगंज क्षेत्र से आया है। पीड़िता 6 साल की है और पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय नाबालिग ने इस वारदात को अजांम दिया है। पीड़िता की मामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी 6 वर्षीय भांजी के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मामले की तफतीश शुरू करते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मैडीकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच चल रही है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि इस घटनाक्रम को लेकर आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, साथ ही पोक्सो अधिनियम की धारा-4 भी लगाई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!