वन मंत्री ने किया एक्सपैरीमैंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग का निरीक्षण

Edited By kirti, Updated: 08 Dec, 2019 12:58 PM

minister govind singh thakur

वन परिवहन एवं युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन परिक्षेत्र भराड़ी के वन विश्राम गृह निहारी में वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपैरीमैंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों में अपार धन संपदा है लेकिन...

बिलासपुर (मुकेश): वन परिवहन एवं युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन परिक्षेत्र भराड़ी के वन विश्राम गृह निहारी में वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपैरीमैंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों में अपार धन संपदा है लेकिन पिछले कई वर्षों से जंगलों में पेड़ सूख रहे थे और गिर रहे थे लेकिन उनको उठाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में अनुमति के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि 2018 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रयोगात्मक तौर पर प्रदेश में तीन रेंजों के लिए अनुमति प्रदान की जिसमें जिला बिलासपुर की भराड़ी रेंज और जिला सिरमौर की पांवटा साहिब रेंज और जिला कांगड़ा की नूरपुर रेंज शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि इन रेंजों में यह प्रयास सफ ल रहा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय इसकी प्रगति से संतुष्ट रहा तो उसके पश्चात माननीय न्यायालय के आगामी आदेशों के अनुसार कार्य किया जाएगा।
PunjabKesari

उन्होंने वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपैरीमैंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गांववासियों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान भी किया। इस अवसर पर घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला आई.टी. सैल संयोजक राजेश, सेवानिवृत्त प्रमुख अरण्यपाल बी.पी. मोहन, मुख्य अरण्यपाल रणवीर सिंह पटियाल, डी.एफ.ओ. सरोज भाई पटेल के अतिरिक्त प्रमुख अरण्यपाल योजना पी.एल. चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी निशिथ कुमार, आर.टी.ओ. एस.के. पराशर, आर.एम. पवन शर्मा के अतिरिक्त अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!