कांग्रेस के सदस्यता अभियान में न हो कोई फर्जी सदस्यता : कुलदीप राठौर

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Jan, 2022 04:18 PM

membership campaign should not have any fake membership

कांग्रेस ​​​​​​​प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान के जिला महासचिव सदस्यता अभियान के समन्वयकों से प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी इच्छुक लोगों को मांग पर सदस्यता फॉर्म उपलब्ध...

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान के जिला महासचिव सदस्यता अभियान के समन्वयकों से प्रदेश में चल रहे पार्टी सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी इच्छुक लोगों को मांग पर सदस्यता फॉर्म उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नही होगी। यह पूरा कार्य तय सीमा के अंदर पूरा किया जाना चाहिए। आज वर्चुअल माध्यम से सदस्यता अभियान के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए राठौर ने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि कोई भी फर्जी सदस्यता न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानुसार पार्टी के सदस्यों को आधार कार्ड से भी जोड़ने का प्रस्ताव है इसलिए इसमें कोई भी फर्जीवाड़ा नही होना चाहिए। 

इस दौरान कांग्रेस महासचिव सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी चेतराम ठाकुर ने बताया कि वह इस अभियान पर दैनिक रिपोर्ट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना व मौसम अनुकूल न होने की वजह से इस कार्य की गति थोड़ी धीमी जरूर हुई है पर उन्हें उम्मीद है कि यह कार्य तय सीमा में पूरा होगा। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव जो सदस्यता अभियान के समन्वयक बनाए गए हैं,  उन्होंने भाग लेते हुए अपने अपने क्षेत्रों व ब्लॉकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे जल्द ही भरे गए सदस्यता फार्मो को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जमा करवा देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!