Bilaspur: घुमारवीं के मनिंदर जीत सिंह भारतीय तटरक्षक बल में बने कमांडैंट, क्षेत्र में खुशी की लहर

Edited By Vijay, Updated: 04 Jan, 2026 04:06 PM

maninder jeet singh become commandant in indian coast guard

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के युवक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के डून गांव निवासी मनिंदर जीत सिंह को भारतीय तटरक्षक बल में कमांडैंट के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है।

बरठीं (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं के युवक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। घुमारवीं के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के डून गांव निवासी मनिंदर जीत सिंह को भारतीय तटरक्षक बल में कमांडैंट के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। मनिंदर की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके गांव और जिले में, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है।

शिक्षा और करियर का सफर
मनिंदर जीत सिंह ने यह मुकाम अपने कठोर परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के दम पर हासिल किया है। मनिंदर की शैक्षणिक यात्रा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी हमीरपुर से और उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं से पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्ष 2010 में वह भारतीय तटरक्षक बल में असिस्टैंट कमांडैंट के रूप में भर्ती हुए थे। राष्ट्रसेवा में वर्षों की साधना और समर्पण के फलस्वरूप आज वह पदोन्नत होकर कमांडैंट बन गए हैं।

सेवा और समर्पण से भरा परिवार
मनिंदर जीत सिंह एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता बलदेव सिंह लोक निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। मनिंदर की बहन डॉ. विपुल राणा भी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में त्वचा रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। परिवार की यह परंपरा सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है।

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत 
मनिंदर जीत सिंह की यह सफलता घुमारवीं तथा बिलासपुर के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। उन्होंने साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रधान पुष्पा कुमारी, उपप्रधान विवेक कुमार सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने मनिंदर जीत सिंह और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!