Mandi: कोटली के संजय पटियाल भारतीय सेना में कर्नल के पद पर हुए पदोन्नत

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Oct, 2024 01:21 PM

mandi sanjay patial colonel promotion

उपमंडल कोटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडी के सिकणमट गांव के निवासी संजय पटियाल को भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए अनुमोदित किया गया है।

मंडी (ब्यूरो): उपमंडल कोटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडी के सिकणमट गांव के निवासी संजय पटियाल को भारतीय सेना में कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए अनुमोदित किया गया है। वर्तमान में महाराष्ट्र के प्रमुख सैनिक स्कूल चंद्रपुर में लैफ्टिनैंट कर्नल संजय पटियाल उप प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। दिसंबर 2007 में तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम 104 के माध्यम से भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद एसबी-3 चयन बोर्ड की ओर से कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए उनकी संस्तुति की गई है। अपनी कड़ी मेहनत लगन के परिणाम स्वरूप भारतीय सेना में इस महान उपलब्धि को हासिल करने वाले लैफ्टिनैंट कर्नल संजय पटियाल ने अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बचपन से ही अपने पिता सेवानिवृत्त सूबेदार डीआर पटियाल से प्रेरित होकर उन्होंने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना संजोकर रखा हुआ था। भारतीय सेना में सेवाएं देते हुए पिछले 17 वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षक, सेना मुख्यालय में स्टाफ अधिकारी, भारत चीन सीमा पर चीनी अनुवादक और दुभाषिया तथा विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों में शिक्षा अधिकारी के तौर पर उल्लेखनीय भूमिका अदा की है। जिसको देखते हुए पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जा चुका है। अब जबकि वह भारतीय सेना में कर्नल का प्रतिष्ठित पद हासिल करने जा रहे हैं तो न केवल तुंगल क्षेत्र बल्कि पूरे मंडी जिला के लिए गर्व का विषय है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!