Mandi: हाईकमान को खुश करने के लिए फर्जी आंकड़े परोस रहे सुक्खू : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2026 10:27 PM

mandi jairam cm comment

साढ़े 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सुक्खू सरकार जनहित में नए संस्थान खोलने की बजाय पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने पर अड़ी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्यों पर पूर्ण...

मंडी (रजनीश): साढ़े 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सुक्खू सरकार जनहित में नए संस्थान खोलने की बजाय पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों पर ताले लगाने पर अड़ी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्यों पर पूर्ण विराम लग गया है। ये बातें बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कहीं। जयराम ठाकुर ने निकाय चुनावों के परिणामों का ब्यौरा देते हुए कहा कि भाजपा ने 25 नगर परिषदों में से 18, जबकि 22 नगर पंचायतों में से 13 पर कब्जा जमाया है। इन परिणामों से कांग्रेस के भीतर और मुख्यमंत्री के विरोधी गुट में खलबली मची हुई है। मुख्यमंत्री आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए झूठे दावे पेश कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान को खुश करने के लिए मीडिया में रोज फर्जी आंकड़े परोस रहे हैं।

कुछ खास मित्रों पर लुटाया जा सरकारी खजाना
जयराम ने कहा कि बरसात का मौसम फिर से दस्तक देने वाला है लेकिन सरकार पिछले साल आपदा के दौरान सड़कों पर गिरा मलबा तक हटाने में असमर्थ रही है। ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें आज भी बंद हैं, जिस कारण ग्रामीणों को भारी सामान पीठ या कंधे पर लादकर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जयराम ने आरोप लगाया कि सरकारी खजाना केवल कुछ खास मित्रों पर लुटाया जा रहा है। इसके विपरीत भाजपा विधायकों के क्षेत्रों और स्वयं कांग्रेस के ही विरोधी गुट के विधायकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है, जिसका खमियाजा कांग्रेस को हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में भुगतना पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!