मनाली-लेह मार्ग पर 5 महीने के बाद लौटी रौनक, सेना सहित दर्जनों पर्यटक वाहन पहुंचे लेह

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2022 09:26 PM

manali leh road

मार्ग बहाली के तीसरे दिन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर 5 महीने के बाद रौनक लौट आई है। प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली की अधिसूचना जारी करने के बाद मौसम खराब हो गया, जिस कारण मंगलवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। बुधवार को मौसम...

मनाली (ब्यूरो): मार्ग बहाली के तीसरे दिन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर 5 महीने के बाद रौनक लौट आई है। प्रशासन द्वारा मार्ग बहाली की अधिसूचना जारी करने के बाद मौसम खराब हो गया, जिस कारण मंगलवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। बुधवार को मौसम खुलते ही प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को भी लेह जाने की अनुमति दे दी। मनाली से 6 बजे निकला 25 पर्यटक वाहनों का काफिला शाम 6 बजे लेह पहुंच गया है। पुलिस ने इस काफिले को दारचा से 8 बजे जाने की अनुमति दी। मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढऩे से सरचू, जिंगजिंगबार, पटसेउ, दारचा व जिस्पा में रौनक लौटने लगी है। मनाली-लेह मार्ग पर सेना के वाहनों की भी आवाजाही शुरू हो गई है।

बुधवार को सेना के 2 दर्जन से अधिक वाहन लाहौल से लेह पहुंचे। मार्ग बहाली के तीसरे दिन लगभग 40 पर्यटक वाहन मनाली से लेह के लिए रवाना हुए। इनमें कुछेक वाहन जिस्पा भी रुके जबकि अधिकतर वाहन एक दिन में ही लेह जा पहुंचे। लाहौल-स्पीति डीसी नीरज कुमार ने कहा कि लेह मार्ग पर्यटक वाहनों के लिए बहाल कर दिया है लेकिन आवाजाही मौसम पर ही निर्भर रहेगी। उन्होंने कहा कि बारालाचा में हालात सामान्य होने पर ही पर्यटक वाहनों को दारचा से आगे भेजा जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!