Edited By Swati Sharma, Updated: 30 May, 2026 05:32 PM

Shimla News : हिमाचल प्रदेश के शिमला से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर कहासुनी के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के चौपाल पुलिस थाना के तहत कुहल गांव की है। मृतक की पहचान समीर चौधरी पुत्र मंगत राम निवासी लमकी चूहा, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। वारदात शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक दर्जी और समीर की रात के समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आवेश में आकर दीपक ने समीर के सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद आरोपी दीपक ने अपने भाई मस्तराम को फोन कर हत्या की जानकारी दी। मस्तराम ने यह सूचना स्थानीय निवासी भगत राम को दी। भगत राम जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने आरोपी को कमरे के दरवाजे पर खड़ा पाया। सूझबूझ का परिचय देते हुए शिकायतकर्ता भगत राम निवासी कुहल ने पुलिस के आने तक आरोपी को उसी कमरे में बंद कर रखा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो समीर के शव को खून से लथपथ बिस्तर पर पाया। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें