Una: खेतों में काम करते समय लगा बिजली का जोरदार झटका, व्यक्ति की गई जान...परिवार में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 02 May, 2026 01:53 PM

man dies after being electrocuted

ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के तहत जाडला कोईड़ी गांव में एक दुखद हादसा पेश आया है, जहां खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

गगरेट (बृज/हनीश): ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के तहत जाडला कोईड़ी गांव में एक दुखद हादसा पेश आया है, जहां खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) पुत्र बेली राम निवासी वार्ड नंबर-5, जाडला कोईड़ी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान वह वहां से गुजर रही 11 केवी मेन लाइन की अर्थ वायर को एक तरफ हटा रहा था। इसी बीच अचानक वह विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि सुनील कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गगरेट ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना गगरेट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!