Chamba : लकड़ी लाने के बहाने बुलाकर व्यक्ति के साथ मारपीट, मामूली बहस बनी खूनी संघर्ष की वजह

Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Oct, 2026 03:27 PM

man beaten up in chamba

Chamba : चुवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामूली सी बहस आपसी रंजिश और मारपीट में बदल गई। पुलिस थाना चुवाड़ी में मतिहार गांव के रहने वाले शिव वर्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Chamba News : चुवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामूली सी बहस आपसी रंजिश और मारपीट में बदल गई। पुलिस थाना चुवाड़ी में मतिहार गांव के रहने वाले शिव वर्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मतिहार निवासी लाल सिंह ने अपने ही गांव के शिव वर्त को आग जलाने के लिए लकड़ी लाने के बहाने अपने घर पर बुलाया था। शिव वर्त जब लाल सिंह के घर पहुंचे तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। शिव वर्त का आरोप है कि लाल सिंह ने उनके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब स्थिति बिगड़ती देख शिव वर्त ने वहां से चुपचाप निकल जाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस थाना चुवाड़ी थाना में न्याय की गुहार लगाई।

मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस प्रशासन इस मामले की गहराई से छानबीन कर रहा है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!