हिमाचल में लगातार 10 घंटे बारिश, लैंडस्लाइड के बाद बंद हुआ लेह मनाली हाइवे

Edited By prashant sharma, Updated: 17 Jun, 2021 12:04 PM

leh manali highway closed after 10 consecutive hours of rain

हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जल्दी आ गया है। मानसून के जल्दी आने के बाद बुधवार को प्रदेश में लगातार भारी बारिश हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 10 घंटे तक पानी बरसा है। बारिश और बर्फबारी के चलते बारलाचा पास में लैंडस्लाइड हुआ है

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जल्दी आ गया है। मानसून के जल्दी आने के बाद बुधवार को प्रदेश में लगातार भारी बारिश हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 10 घंटे तक पानी बरसा है। बारिश और बर्फबारी के चलते बारलाचा पास में लैंडस्लाइड हुआ है, इसके चलते लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है। वहीं, स्पीति में बर्फबारी और बारिश के चलते टूरिस्ट को परेशानियों की सामना करना पड़ा। यहां पर काजा-ग्रम्फू-मनाली सड़क मार्ग बाधित है। दूसरी बार यह मार्ग बंद हुआ है और यहां बच्चे और महिलाएं फंसे हुए है। बता दें कि हिमाचल में इस बार मॉनसून ने 13 दिन पहले ही एंट्री मारी है। बुधवार देर रात को भी बारिश हुई है। 

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश शिमला में दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में एक दिन में 70 एमएम पानी बरसा है। काहू में 37 एमएम, जोगिंद्र नगर में 27, सरकाघाट में 22, भौरंज में 26 और मंडी में 17 एमएम बरसात हुई है। वहीं, भारी बारिश के बाद प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास भी हुआ है। आलम यह रहा कि ऊना जिले को छोड़कर सभी 11 जिलों में तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। ऊना में 30.7 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ है। डीसी शिमला आदित्य नेगी ने मॉनसून को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। पीडब्ल्यूडी विभाग, विद्युत और जल शक्ति विभाग को तैयारियों करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला की सड़कों और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने को कहा गया है। डीसी ने कहा कि मॉनसून के साथ साथ अब जिला शिमला में भी अब सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सम्बन्धित विभाग को पर्याप्त मात्रा में कॉर्टन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
PunjabKesari
बुधवार सुबह घाटी में कुंजुम पास में बर्फबारी हुई। इसके अलावा, ग्राम्फू से नौ किलोमीटर दूर डोरनी नाला में पानी बढ़ने से सैलाब आ गया। यहां 30 करीब बाइकर्स, दो ट्रैवलर सहित छोटे वाहन फंस गए। इस दौरान यहां करीब 100 लोग फंसे रहे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, इस दौरान जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में यह मार्ग दूसरी बार फिर से बंद हुआ है और अब तक बहाली नहीं हो पाई है।हिमाचल के मौसम विभाग की ओर से पांच दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। स्पीति के केलांग में बारिश के चलते पारा लुढ़क गया। यहां पर बारालाचा पास पर भी बर्फबारी हुई है। केलांग में छह एमएम बारिश हुई है। 16 से 20 जून के लिए सूबे में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जून के बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!