मनाली-लेह मार्ग पर Landslide, 10 घंटे जाम में फंसा रहा Army का काफिला

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 06:18 PM

landslide on manali leh route

मनाली-लेह मार्ग पर जिंगजिंगबार में भू-स्खलन से वाहनों की रफ्तार 10 घंटे थमी रही। दोपहर को भू-स्खलन से बंद सड़क को बहाल करते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो एक ट्रक दलदल में फंस गया। दलदल में फंसे ट्रक को निकालने में 2 घंटे का समय लग गया।

मनाली (सोनू): मनाली-लेह मार्ग पर जिंगजिंगबार में भू-स्खलन से वाहनों की रफ्तार 10 घंटे थमी रही। दोपहर को भू-स्खलन से बंद सड़क को बहाल करते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो एक ट्रक दलदल में फंस गया। दलदल में फंसे ट्रक को निकालने में 2 घंटे का समय लग गया। शाम 4 बजे ट्रक को हटाया गया तब जाकर वाहन आर-पार हो सके।

दारचा में फंसा रहा सेना का काफिला

सुबह 5 बजे जिंगजिंगबार में भू-स्खलन होने से मनाली से लेह जा रहा सेना का काफिला दारचा में फंसा रहा, साथ ही पठानकोट से डीजल-पैट्रोल व खाद्य सामग्री लेकर लेह जा रहे दर्जनों वाहन भी रास्ते में फंस गए। मनाली से लेह जा रहे वाहन सुबह से दारचा में रुके रहे जबकि लेह से आ रहे वाहन भी बारालाचा से नीचे जिंगजिंगबार से आगे नहीं बढ़ पाए। मनाली से लेह जा रहे पर्यटकों को दारचा में भोजन की व्यवस्था मिल गई, जबकि लेह की ओर से आ रहे सैलानियों को दिक्कतोंका सामना करना पड़ा।

लेह के रास्ते में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

हालांकि बी.आर.ओ. के जवान सुबह से ही मार्ग बहाली में जुट गए थे। बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि भू-स्खलन से मार्ग अवरुद्ध हुआ था, जिसे शाम को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीजल-पैट्रोल का स्टॉक रख लें। लेह के रास्ते में हालांकि नाले उफान पर हैं लेकिन अधिकतर नालों में पुल बन जाने से समस्या कम है, लेकिन फिर भी वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!