मनाली-काजा मार्ग पर भू-स्खलन, 5 बच्चों सहित 35 लोग फंसे

Edited By Vijay, Updated: 16 Jun, 2021 10:37 PM

landslide on manali kaza road

मनाली-काजा मार्ग पर ग्राम्फू से 9 किलोमीटर दूर छतड़ू के पास भू-स्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। काजा से मनाली की ओर आ रहे 6 वाहन व 3 बाइक में 35 लोग फंस गए हैं। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

मनाली (ब्यूरो): मनाली-काजा मार्ग पर ग्राम्फू से 9 किलोमीटर दूर छतड़ू के पास भू-स्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। काजा से मनाली की ओर आ रहे 6 वाहन व 3 बाइक में 35 लोग फंस गए हैं। इनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। भू-स्खलन शाम 6 बजे के करीब हुआ है। हालांकि इससे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन 35 लोग फंस गए हैं।

जानकारी मिलते ही बीआरओ ग्राम्फू की ओर कूच कर गया है तथा सड़क बहाली शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में पर्यटन नगरी सहित मनाली-काजा और मनाली-लेह मार्ग पर पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ गई है। बीआरओ ने लेह मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू रखने को दारचा, जिंगजिंगबार व सरचू में अस्थायी कैंप स्थापित किया है लेकिन ग्रांफू-काजा मार्ग पर कोकसर और लोसर के बीच कोई अस्थायी कैंप नहीं है।

भू-स्खलन होने की स्थिति में राहगीरों को घंटों सड़क बहाली का इंतजार करना पड़ता है। वाहन चालकों अशोक करपा व टशी पलजोर ने बीआरओ से आग्रह किया कि छतड़ू और बातल में भी अस्थायी ट्रांजिट कैंप स्थापित किया जाए ताकि इस बीच भू-स्खलन होने व सड़क अवरुद्ध होने की सूरत में जल्द सड़क बहाल की जाए। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि भू-स्खलन से अवरुद्ध सड़क को बहाल किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!