Kangra: शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को जलाया, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 10:37 PM

lambagaon miscreants set on fire

पुलिस थाना लंबागांव के तहत पंचायत अप्पर ठेहड़ू के चंद्रोण गांव में अज्ञात शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।

लंबागांव: पुलिस थाना लंबागांव के तहत पंचायत अप्पर ठेहड़ू के चंद्रोण गांव में अज्ञात शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार, जो पेशे से इलैक्ट्रीशियन है, ने अपनी मोटरसाइकिल बुधवार को रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी की थी। देर रात करीब 1:30 बजे गांव के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शरारती तत्वों की गतिविधियों से लोग परेशान हैं। इससे पहले भी मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!