नाबालिगा से दुष्कर्म पर मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Sep, 2023 09:11 PM

kullu minor rape case registered

जिला कुल्लू में उझी इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।

कुल्लू (शम्भू): जिला कुल्लू में उझी इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी के परिजनों ने नाबालिग लड़की की अपने घर में लाडले से शादी भी करवा दी। वारदात को लेकर पुलिस ने भा.दं.सं. की धारा 342, 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की कुल्लू आई थी, जहां उसे नरेरी निवासी आरोपी राहुल मिला। वह उसे मलाणा गांव ले गया वहां पर वे एक गैस्ट हाऊस में रुके। रात को शराब के नशे में आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद आरोपी युवक लड़की को अपने घर ले गया, वहां पर आरोपी के परिजनों ने युवक की नाबालिग लड़की के साथ शादी करवा दी। लड़की की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी इस लड़की को जहां-जहां ले गया पुलिस उन जगहों पर जाकर साक्ष्य जुटाएगी। लड़की का पुलिस ने मैडीकल करवाया है। एस.पी. साक्षी वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!