मणिकर्ण में शाही स्नान कर लौटे बिजली महादेव

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Nov, 2020 05:52 PM

kullu manikarna shahi snan bijli mahadev

देवों के देव बिजली महादेव ने धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान किया। शुक्रवार को बिजली महादेव अपने देवालय से लाव-लश्कर के साथ निकले थे।

कुल्लू (धनी राम): देवों के देव बिजली महादेव ने धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान किया। शुक्रवार को बिजली महादेव अपने देवालय से लाव-लश्कर के साथ निकले थे। सोमवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव विधि अनुसार शाही स्नान करने के बाद लाव-लश्कर के साथ अपने देवालय की ओर लौटे। देवलुओं के अनुसार करीब 4 माह पहले बिजली महादेव का नया रथ बना था। देव परंपरा अनुसार नया देव रथ बनने के बाद मणिकर्ण में शाही स्नान करवाया जाता है। देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए देवलुओं ने करीब साल बाद मणिकर्ण में बिजली महादेव को शाही स्नान करवाया। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने कहा कि देवता ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शाही स्नान किया तथा हारियानों को सुख-शांति का आशीर्वाद दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!