गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर लगाया कीर्तन दरबार

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2019 07:31 PM

kirtan darbar on light festival of guru nanak dev

सोलन में सर्व सांझी गुरमत प्रचार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरे विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगतों को निहाल किया।

सोलन (नरेश पाल): सोलन में सर्व सांझी गुरमत प्रचार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरे विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने गुरुवाणी से संगतों को निहाल किया। वहीं देश-प्रदेश से हजारों की सख्यां मे सभी वर्गों के लोगों ने कीर्तन दरबार मे भाग लेकर गुरुवाणी का आनंद उठाते हुए गुरु नानक देव जी के बताए मार्गों का अनुसरण करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सुबह से ही विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया।
PunjabKesari, Kirtan Darbar Image

सर्व सांझी गुरमत कमेटी के अध्यक्ष तलविंद्र सिंह सभ्रवाल ने बताया कि गुरु नानक देव जी के बताए मार्गों बारे अधिक से अधिक लोगो को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से इस नगर कीर्तन का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सभी धर्मों व जाति के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोना है।
PunjabKesari, Talwinder Singh Image

वहीं नगर कीर्तन मे आए श्रद्धालुओं ने बताया कि वे दूर-दूर से इस विशाल नगर कीर्तन को सुनने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें  पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थों ने उन्हें गुरु नानक देव जी के उपदेशों बारे बताया, जिसमें एकता, आपसी भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!