Mandi News: 29 वर्षों बाद करसोग को मिली महिला एसडीएम, HAS अलीशा चौहान ने संभाला कार्यभार

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2026 07:20 PM

karsog gets female sdm has alisha chauhan takes charge

करीब तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद करसोग उपमंडल को अपनी दूसरी महिला उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी अलीशा चौहान ने शुक्रवार को करसोग के नए एसडीएम के रूप में विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया है।

करसोग (धर्मवीर): करीब तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद करसोग उपमंडल को अपनी दूसरी महिला उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी अलीशा चौहान ने शुक्रवार को करसोग के नए एसडीएम के रूप में विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस नियुक्ति को करसोग के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले वर्ष 1997 में आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर करसोग की पहली महिला एसडीएम बनी थीं। अब करीब 29 वर्षों बाद यह कमान फिर से एक महिला अधिकारी के हाथों में आई है। अलीशा चौहान ने पूर्व एसडीएम गौरव महाजन का स्थान लिया है।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अलीशा चौहान की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा राजधानी शिमला से ही पूरी हुई है। उनके करियर का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। वर्ष 2015 में सरकारी सेवा में कदम रखने के बाद उन्होंने कई विभागों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2017 में उन्होंने जिला कोषागार अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं और इसके बाद उनका चयन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में हो गया। वर्ष 2025 में उन्हें बतौर एसडीएम पहली फील्ड पोस्टिंग जिला लाहौल-स्पीति के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र उदयपुर में मिली थी। वहां उन्होंने विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के प्रभावी संचालन में अपने बेहतरीन काम की छाप छोड़ी। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के आदेशों के तहत अब उन्हें करसोग भेजा गया है।

करसोग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम अलीशा चौहान ने अपनी भविष्य की योजनाओं को सांझा किया। उन्होंने कहा कि करसोग प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत से बेहद समृद्ध क्षेत्र है। उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय समस्याओं और आम जनता की बुनियादी जरूरतों को करीब से समझना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद उपमंडल के विभिन्न ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों का दौरा करेंगी तथा लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगी, साथ ही सभी सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से जनहित के कार्यों को तेज गति प्रदान की जाएगी।

29 साल बाद किसी महिला अधिकारी को एसडीएम की कुर्सी पर देखकर करसोगवासियों में एक नई उम्मीद जगी है। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अलीशा चौहान के कुशल नेतृत्व में यहां की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक संवेदनशील, सक्रिय और जनहितैषी बनेगी, जिससे रुके हुए विकास कार्यों को भी एक नई दिशा और गति मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!