Kangra: 29 वर्षीय युवक के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, टांडा अस्पताल में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2026 04:31 PM

kangra youth accident

मैक्लोडगंज थाना के अंतर्गत धयाल गांव में भारी बरसात के दौरान चीड़ का पेड़ टूटकर गिरने से घायल हुए 29 वर्षीय युवक राहुल की उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई।

कांगड़ा (कालड़ा): मैक्लोडगंज थाना के अंतर्गत धयाल गांव में भारी बरसात के दौरान चीड़ का पेड़ टूटकर गिरने से घायल हुए 29 वर्षीय युवक राहुल की उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र सत्तू राम निवासी धयाल, डाकघर तोतापुरी, तहसील धर्मशाला अपने घर के बाहर जा रहा था कि अचानक चीड़ का पेड़ टूटकर उसके ऊपर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला ले गए, जहां से उसे टांडा रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। राहुल अपने पीछे पत्नी, एक छोटे बच्चे और माता-पिता को छोड़ गया है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!