पशुओं को बचाते घटी यह घटना, युवक की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2019 10:35 PM

kangra road accident yuvak death

गांव समेला में बनेर खड्ड पुल के पास शुक्रवार शाम एक मोटरसाइकिल के बेसहारा पशुओं को बचाते हुए स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसका उपचार टांडा में चल रहा है।

कांगड़ा, (कालड़ा): गांव समेला में बनेर खड्ड पुल के पास शुक्रवार शाम एक मोटरसाइकिल के बेसहारा पशुओं को बचाते हुए स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, जिसका उपचार टांडा में चल रहा है। थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि समेला के पास एक मोटरसाइकिल स्किड होने के बाद सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक सवार दोनों युवक बनेर खड्ड के साथ लगती ढलान में गिर गए। दोनों को मैडीकल कालेज टांडा ले जाया गया, जहां सतपाल (26) पुत्र तरसेम निवासी डूंगा जिला हमीरपुर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि इशांत (29) का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार अभी पुलिस जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!