सड़क दुर्घटना में बाप-बेटा घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Nov, 2020 04:03 PM

kangra road accident father son injured

देर रात्रि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत रोहित कुमार (20) व उसके पिता मिंजरू राम (65) निवासी तंगरोटी अपने घर जा रहे थे कि सियूंड के पास उनका स्कूटर अनियंत्रित होकर स्किड हो गया।

कांगड़ा (कालड़ा): देर रात्रि नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के तहत रोहित कुमार (20) व उसके पिता मिंजरू राम (65) निवासी तंगरोटी अपने घर जा रहे थे कि सियूंड के पास उनका स्कूटर अनियंत्रित होकर स्किड हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटर (नं.-एच.पी. 39 डी.-8698) पर बैठे बाप व बेटा गिर कर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा भेजा गया है। पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!